43 साल की महिला की नकली दांत निगलने से गई जान

महाराष्ट्र में मुंबई सीमा शुल्क अधिकारियों ने जब्त किया 12.74 किलोग्राम सोना रंगोली बनाकर मतदान के लिए किया जागरूक सहरसा में आयोजित हुआ स्वीप जागरूकता अभियान उदयपुर : भामाशाहों की मदद लेकर स्मार्ट टीवी लगाकर स्मार्ट क्लास रूम तेजस्वी पहुंचे उदाकिशुनगंज विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने राज्यपाल व मुख्यमंत्री के साथ की राष्ट्रपति की अगवानी उत्तराखंड के जंगलों में लगी आग पर काबू पाने के लिए वन विभाग युद्धस्तर पर जुटा The Great Indian Kapil Show: खत्म हुई कपिल शर्मा के शो के पहले सीजन की शूटिंग परीक्षा परिणामों के मद्देनजर विद्यार्थियों को तनावमुक्त करने विभिन्न जिलों में कार्यशाला का आयोजन विशेष पिछड़ी जनजाति के बैगा मतदाताओं को वोट डालने कलेक्टर ने दिया नेवता मतदान केन्द्र का निरीक्षण कर लौट रहे बीएसएफ के जवानों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त-08 जवान घायल टोंक के गांवों में अब ड्रोन से होगा नैनो यूरिया खाद और कीटनाशक दवाई का छिड़काव मथुरा में गेहूं क्रय केंद्र के प्रभारियों के साथ बैठक पूर्वोत्तर रेलवे के अंतर्गत टनकपुर मथुरा विशेष गाड़ी का संचालन दिसंबर 2024 तक के लिए बढ़ा पीलीभीत में बदला मौसम का मिजाज आग को लेकर पीलीभीत टाइगर रिजर्व में भी सतर्कता बरतने के निर्देश आज का राशिफल। ₹30000 तक के महाडिस्काउंट पर मिल जाएंगे ये Gaming Laptop दवाओं का लाखों का खर्चा बचा लेगी ये दाल लखनऊ में सपा नेता राजकिशोर सिंह ने भाजपा की सदस्यता ली

43 साल की महिला की नकली दांत निगलने से गई जान

Gauri Manjeet Singh 15-07-2021 13:06:02

मेडिकल साइंस में कभी-कभी ऐसे मामले सामने आ जाते हैं जब डॉक्टर्स हैरान रह जाते हैं। ऐसा ही एक मामला चेन्नई से सामने आया है, जहां एक महिला की एक गलती भारी पड़ गई और उसकी जान निकल गई. महिला ने पानी पीते वक्त गलती से अपना नकली दांत निगल लिया। 
दरअसल, यह मामला चेन्नई के रामपुरम का है।43 साल की महिला को नकली दांत लगा हुआ था। गलती से महिला ने पानी पीने के दौरान अपना दांत ही निगल लिया। महिला का नाम राजलक्ष्मी बताया गया है।  
राजलक्ष्मी ने पोरूर क्षेत्र के एक निजी अस्पताल से तीन नकली दांत लगवाए थे। एक दिन पानी पीते समय, राजलक्ष्मी ने उन्हीं में एक दांत को निगल लिया। जिसके बाद उन्हें उल्टी हुई और वो बेहोश हो
गई। आनन-फानन में उन्हें एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। 
डॉक्टरों ने उनकी जांच की, स्कैनिंग रिपोर्ट में कुछ भी नहीं मिला, इसलिए उन्हें हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी गई। लेकिन इसके अलगे ही दिन महिला को दिक्कत हुई और वह अचानक बेहोश हो गई। दोबारा अस्पताल ले जाते समय राजलक्ष्मी की मौत हो गई। अस्पताल जब ले जाया गया तब डॉक्टर्स ने कहा कि राजलक्ष्मी की मौत हो चुकी है। 
रिपोर्ट में बताया गया है कि इसके बाद रोयाला नगर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत के वास्तविक कारण की जांच के लिए यह मामला पुलिस में भी दर्ज भी किया गया है। फिलहाल इस मामले की पूरी जांच चल रही है, सम्बंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है।

  • |

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :